गुड़ामालनी 27 फरवरी ## ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने कि मांग को लेकर दिया ज्ञापन **** गुड़ामालनी उपखण्ड मजिस्ट्रेट नाथूसिंह राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम लिखित ज्ञापन में बताया की राज्य सरकार द्वारा 10 सितम्बर 2013 को आदेश् में कुर्षक राजपूत की निम्न जातियो को अन्य पिछड़ी जाती में शामिल करने का आदेश् दिया गया था जिसमे कृषक (करषा )राजपूत (खरवड ,चंदान 'उठड़ ,परमार , कडेचा , तलादरा,दिया ,गुल, दशान, भोपा (नायक) है आदि निम्न जातियो को शामिल किया था इन सभी जातियो के 70 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर है राजस्थान सरकार के सामाजिक व् अधिकारिता विभाग के शासन सचिव के पत्र क्रमांक ओबीसी /आरए ए नडीपी सामाजिक न्याय विभाग 4162 जनवरी 2015 के आदेश अन्तर्गत कृषक राजपूत परमार अन्य पिछड़ी जाती प्रमाण पत्र जारी किये जाने के निर्देश जिला कलेक्टर व् जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए गए थे जिस आदेश की पालना में 2015 में कृषक परमार राजपूतो को अन्य पिछड़ी जाती प्रमाण पत्र जारी किये गए थे इस प्रमाण के आधार पर कई प्रधान व् सरपंच चुने गए थे लेकिन पिछले एक वर्ष से प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गए है जिससे रोष व्याप्त है ज्ञापन में बताया गया की यदि एक मार्च तक हमारी जायज मांग को पूरा नही किया गया तो पूरा राजपूत समाज उग्र आंदोलन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिमेदारी प्रशाशन की रहेगी ज्ञापन के दौरान श्री राजपूत करनी सेना के कार्यकता ओर राजपूत समाज के लोग मौजूद थे !!
श्री राजपूत करनी सेना गुड़ामालनी !!!

No comments:
Post a Comment