Popular Posts

Monday, 29 February 2016

प्रवीण सिंह के समर्थन में लामबंद हुए राजपूत |||


बाड़मेर। हरियाणा में जाट आंदोलन के बाद राजस्थान में भी राजपूत समाज आरक्षण की मांग को लेकर सड़को पर उतर आया है। इसी कड़ी में कृषक परमार राजपूत आरक्षण की मांग को लेकर बाड़मेर में  उठा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कृषक परमार राजपूत समाज को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रवीणसिह आगोर द्वारा 1 मार्च को कलेक्ट्रेट के सामने सामूहिक आत्मदाह की धमकी देने के बाद रविवार को पुलिस ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रवीणसिह आगोर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद अब करणी सेना के कार्यकर्ताओ में भारी रोष है और आज सुबह से ही बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित महावीर पार्क में कृषक परमार राजपूत समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर सेकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हो रहे है। तो वही राजपूत समाज के आंदोलन को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने शहर के चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है इसके साथ ही पूरा कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

No comments:

Post a Comment