Popular Posts

Thursday, 30 June 2016

गुड़ामालानी में चतुरसिंह हत्याकांड को लेकर दिया ज्ञापन और सभी कॉम ने जताया रोष !!!

#Justice_For_Chutarsingh
गुड़ामालानी में चतुरसिंह हत्याकांड को लेकर दिया ज्ञापन और सभी कॉम ने जताया  रोष !!! 

जैसलमेर के मोकला गांव में हुए चुतरसिंह हत्याकांड को लेकर गुरुवार को चौहटन गुड़ामालानी में समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपे।


बाड़मेर जैसलमेर के इतिहास में संभवतया पहली बार इंटरनेट को भी बंद कर दिया ताकि सोश्यल साइट्स पर जनता अपनी बात दुनिया के सामने रख नहीं पाए। उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते पुलिस द्वारा की गई युवक की हत्या के अपराधी जैसलमेर एसपी और उनके शह पर हुए हत्याकांड में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच नहीं करवाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

चुतरसिंह हत्याकांड को लेकर गुरुवार को गुड़ामालानी राजपूत समाज के अलावा सभी  कॉम का भी साथ दिखा और सभी ने साथ देकर ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द उचित कार्यवाही और सीबीआई जाँच की मांग को लेकर गुड़ामालानी तहसीलदार जोधसिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा !!

इस दौरान श्री राजपूत करनी सेना गुड़ामालानी अध्यक्ष खीमसिंह नगर ने आम जनता को जागरूक करते हुए सभी को साथ देकर चलने का आगर्ह किआ अगर आज साथ नहीं देंगे तो हमें भी यह दिन देखना दूर नहीं , सभी ने अपना अपना सहयोग देकर साथ निभाया और आगे भी साथ देने का वादा किआ, इसके अलावा हेमेंद्रसिंह,हिंदूसिंह , गणपतसिंह , रतनसिंह ,जबरसिंह , नरपतसिंह , जालमसिंह , धर्मेंद्रसिंह , प्रेमसिंह ,भंवरसिंह ,दलपतसिंह , करणसिंह , मोहनसिंह ,श्रवणसिंह सहित क्षेत्र आलपुरा, बांटा, नगर , पलियारी, सिंधासवा , पादरड़ी और गादेवी आदि गाँवो के राजपूत समाज के लोग मौजूद थे !!!

इस जागरूकता को देखते हुए सभी ने आगामी रणनीति के लिए और  राजपूत समाज  में जागरूकता के लिए रविवार 03 जुलाई 2016 को अन्नपूर्णा आश्रम गुड़ामालानी में सभा आयोजन करने और सभी की उपस्थिति के लिए आग्रह किआ !!







Monday, 29 February 2016

प्रवीणसिंह की रिहाई के बाद की पहली झलक ।।।

Barmer सबसे बड़ी ख़बर राजपूत एकता ने सब कुछ कर बताया अगर एकता हे तो सबकुछ सम्भव हे ।।। जय राजपूताना ।।।

प्रवीण सिंह के समर्थन में लामबंद हुए राजपूत |||


बाड़मेर। हरियाणा में जाट आंदोलन के बाद राजस्थान में भी राजपूत समाज आरक्षण की मांग को लेकर सड़को पर उतर आया है। इसी कड़ी में कृषक परमार राजपूत आरक्षण की मांग को लेकर बाड़मेर में  उठा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कृषक परमार राजपूत समाज को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रवीणसिह आगोर द्वारा 1 मार्च को कलेक्ट्रेट के सामने सामूहिक आत्मदाह की धमकी देने के बाद रविवार को पुलिस ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रवीणसिह आगोर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद अब करणी सेना के कार्यकर्ताओ में भारी रोष है और आज सुबह से ही बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित महावीर पार्क में कृषक परमार राजपूत समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर सेकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हो रहे है। तो वही राजपूत समाज के आंदोलन को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने शहर के चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है इसके साथ ही पूरा कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

Sunday, 28 February 2016

बाड़मेर में प्रवीणसिंह आगोर की गिरफ्तारी के बाद जबरदस्त आक्रोश !!!

                             बाड़मेर में प्रवीणसिंह आगोर की गिरफ्तारी के बाद जबरदस्त आक्रोश !



Saturday, 27 February 2016

श्री राजपूत करनी सेना गुड़ामालानी ने SDM को दिया ज्ञापन ।



गुड़ामालनी 27 फरवरी  ##  ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने कि मांग को लेकर  दिया ज्ञापन ****  गुड़ामालनी उपखण्ड  मजिस्ट्रेट  नाथूसिंह राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम लिखित  ज्ञापन में बताया की राज्य  सरकार द्वारा 10 सितम्बर 2013 को आदेश् में कुर्षक राजपूत की निम्न जातियो को अन्य पिछड़ी जाती में शामिल करने का आदेश् दिया गया था जिसमे कृषक (करषा )राजपूत (खरवड ,चंदान 'उठड़ ,परमार , कडेचा , तलादरा,दिया ,गुल, दशान, भोपा (नायक) है आदि निम्न जातियो को शामिल किया था इन सभी जातियो के 70 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर है राजस्थान सरकार के सामाजिक व् अधिकारिता विभाग के शासन सचिव के पत्र क्रमांक ओबीसी /आरए ए नडीपी सामाजिक न्याय विभाग 4162 जनवरी 2015 के आदेश अन्तर्गत कृषक राजपूत परमार अन्य पिछड़ी जाती प्रमाण पत्र जारी किये जाने के निर्देश जिला कलेक्टर व् जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए गए थे जिस आदेश की पालना में 2015 में कृषक परमार  राजपूतो को अन्य पिछड़ी जाती प्रमाण पत्र जारी किये गए थे इस प्रमाण के आधार पर कई प्रधान व् सरपंच चुने गए थे लेकिन पिछले एक वर्ष से प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गए है जिससे रोष व्याप्त है ज्ञापन में बताया गया की यदि एक मार्च तक हमारी जायज मांग को पूरा नही किया गया तो पूरा राजपूत समाज उग्र आंदोलन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिमेदारी प्रशाशन की रहेगी  ज्ञापन के दौरान श्री राजपूत करनी सेना के कार्यकता ओर राजपूत समाज के लोग मौजूद थे !!

श्री राजपूत करनी सेना गुड़ामालनी !!!

Wednesday, 20 January 2016

श्री राजपूत करनी सेना गुड़ामालनी समाचार 20.06.2016

Dainik Navjyoti
Partika News Barmer 

          गोगामेड़ी पर हमले का बाड़मेर में विरोध

बाड़मेर. स्थानीय राजपूत करणी सेना और राजपूत समाज की ओर से करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष प्रवीणसिंह आगोर ने बताया कि करणी सेना की ओर से बालोतरा, सिवाना, समदड़ी, धोरीमन्ना, गिड़ा, गुड़ामालानी में उपखण्ड अधिकारियों को इसी आशय के ज्ञापन सौंपे गए।
                                                            


Patrika Gudamalani

Rashtradoot Jalore